राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस महिला जागतिक दिवस खेल स्पर्धा के साथआशावाडी सेविकाओं का सम्मान

राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस की तरफ से मनाया गया महिला जागतिक दिवस विभिन्न प्रकार के खेल स्पर्धा के साथ
आशावाडी सेविकाओं का किया गया सम्मान !
महिला ए पी आई मुक्ता फडतरे मैडम प्रमुख अतिथि ।

आत्महत्या पर्याय नहीं है, आप‌लोग कदापी ऎसा न करें ।       स्वातीताई कांबले
भिवंडी प्रत्येक वर्ष की भांती इस वर्ष भी ( ८,मार्च ) राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी की तरफ से महिला जागतिक दिवस का आयोजन शानदार मार्केट मिल्लत नगर में किया गया । जिसमें बहुत बडी संख्या में महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। महाराष्ट्र प्रदेश महिला अध्यक्ष रुपालीताई चाकणकर के दिशा निर्देश में महिला शहराध्यक्ष स्वाती ताई कांबले के नेतृत्व तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जावेद फारुकी व मुमताज अंसारी के नियोजन में महिला जागतिक दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत सावित्री माई‌ फुले की प्रतिमा पर शांतीनगर पोलिस ठाणे की ए पी आई सम्माननीय मुक्ता फडतरे मैडम के शुभ हाथों से पुष्पहार अर्पित  तथा दीप प्रज्जवलित करके किया गया । इस अवसर पर भिवंडी के मशहुर गायक सलमान खान ने अपनी दर्द भरी आवाज में सत्यमेव जयते के लोक प्रियगीत ओ री चिरैया नन्हीं सी चिडिया अंगना में आ जा रे गाकर उपस्थित लोगों का‌ मन मोह लिया ।महिला जागतिक दिवस के अवसर पर सैकडों की संख्या में आशावाडी की महिला सेविकायें उपस्थित थीं । जिनका सम्मान स्वातीताई ताई कांबले व उनकी सहयोगियों ने पुष्पगुच्छ,ट्राफी,मर्दानी महाराष्ट्राची करोना योद्धा सम्मान पत्र व साडी देकर सम्मानित किया।  
अपने प्रस्तावना भाषण में महिला शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबले नें‌ अहमदाबाद रहिवासी आयशा  की आत्महत्या  व इसके द्वारा बनाये गये विडियॊ पर ध्यानाकर्षण कराते‌ हुए कहा की आज महिला वर्ग समय की गति से भी तेज कदम से कदम मिला कर चल रही है जल,थल, आकाश से लेकर सौर मंडल तक को आज की महिलाओं ने अपने पैरों से माप कर रख दिया है ऎसे समय में आयशा की दर्दनाक मौत ने दिलो दिमाग को झझोड कर रख दिया  है दहेज प्रथा जो अब समाज का नासूर बन चुका है ना जाने कितनी मासूम लडकियों की बलि लेगा हम आयशा और उसके परिवार के दुख में बराबर के सहभागी है , मगर मै आपलोगों से आव्हान करती हुं‌ कि आप लोग आयशा को अपना आयडियल मान कर उसके जैसा कदम हर्गिज हर्गिज न उठायें।
शांतीनगर पुलिस ठाणे की ए पी आई मुक्ता फडतरे ने उपस्थित ‌महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान और कानून में महिलाओं की सुरक्षा के लिए अनेक प्रावधान है ,आवश्यकता है की आप हतोत्साहीत न होकर  हालात का सामना करें पुलिस आप की सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्पर है ।एडवोकेट पुजा तेले मैडम व जामकर मैडम ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा की न्यायालय  महिला कानून के प्रति सजग है न्याय प्रकिया में थोडा समय जरुर लगता है ,मगर महिला वर्ग को न्याय मिलता जरूर है । 
      महिला शहराध्यक्ष‌ स्वातीताई कांबले ने महिला जागतिक दिवस के अवसर पर स्नेह भोजन के बाद गीत संगीत के साथ विभिन्न प्रकार के मनोरंजक  इनडोर स्पर्धा खेलों का आयोजन किया था जिसमॆं म्युजिकल चेयर,माचिस की एक तिली में क ई मोमबत्ती जलाना , आंख पर पट्टी बांधकर महिला की तस्वीर पर टिकली लगाना, तथा नृत्य का कार्यक्रम इत्यादी ।
   प्रातः ग्यारह बजे से चलने वाला कार्यक्रम शाम को सात बजे इस शर्त पर समाप्त हुआ की अगले‌ साल  इसी स्थान पर इसी समय फिर मिलेगें ।
        कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जावेद फारुकी, मुमताज अंसारी ,समीर पटेल,खान,मो आसिफ खान, वसीमुद्दीन ,शेख इरफान,तिरुमल्लम वेकटेश, शेख शाहिद समीउद्दीन,अंसारी सरवर मोमिन इरफान,अफरोज गाजी,शिंदे स्वप्निल का विशेष योगदान रहा ।महिला पदाधिकारियों में शेख रहमत अलीम,अनिसा पटेल,ललिता पांचाल,अल्का गायकवाड,संगीता जान्सन, अकिला कासिम शेख , व वाफिया हसीब ने अपना योगदान दिया, सुत्र संचालन शैलेश मांजरेकर ने किया तथा कौसर उर्फ बबलू भाई ने सभी आये  हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।

ليست هناك تعليقات: