राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी भिवंडी
माजी मनपा आयुक्त का सम्मान
बुद्धवार दिनाक:-०७,जुलाई २०२१
भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका के माजी आयुक्त आदर्णीय पंकज आशिया साहब का आज महानगर पालिका कार्यालय मे महिला राष्ट्रवादी काँग्रेस कीं तरफ से शाल और पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया!माजी आयुक्त पंकज आशिया नें आज नव नियुक्त आयुक्त सम्माननीय सुधाकर देशमुख साहब को भि नि श म न पा का चार्ज देने लिए महानगर पालिका आये थे ।
भिवंडी शहर को महानगर पालिका का दर्जा तो मिला परंतु शहर की तामिर व तरक्की में किसी भी आयुक्त का कोई विशेष योगदान नहीं रहा जो की उल्लॆखनीय रहा हो, जिसका मुख्य कारण था की यहां इंडियन एडमिनिस्ट्रेटीव आफिसर को नियुक्ती नहीं किया गया । और जो चंद गिने चुने आई ए एस को नियुक्त किया गया तो उनको कुछ दिनों के बाद जाने का रास्ता दिखा दिया गया।
जहां तक पंकज आशिया साहब का सवाल था तो भिवंडी वासियों को उन से काफी आशायें थीं की वह भिवंडी शहर की दशा व दिशा बदलने में कोई विशेष ध्यान देते मगर ऎसा नही हो सका ,कारण जो भी रहा हो मगर उनको भी यहां से जाना पड गया।
इस अवसर पर महिला शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबले, म न पा कर्मचारी संगठना के अध्यक्ष तिरुमल्लेश चिम्मनी साहब,उद्योग व व्यापार संगठना के भिवंडी शहर अध्यक्ष शेख इरफान अ हक साहब ,कार्याध्यक्ष शेख अफरोज गाजी सलाहुद्दीन, वार्ड अध्यक्ष स्वप्निल शिदॆ व अन्य पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने पंकज आशिया साहब को हार्दिक शुभकामना के साथ शाल पुष्पगुच्छ देकर उनका सम्मान किया ।
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق