सैकडो की संख्या में महिला शिक्षिकाओं का सत्कार ।
इंसान की पहचान उसके कपडों से नहीं उसके कार्यो से होती है ।ऋता आव्हाड ।
गरीब महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण तथा कुछ नये पदाधिकारीयों को दिया गया नियुक्ति पत्र
भिवंडी
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुप्रिमो शरदचंद्र पवार के जन्म दिन के अवसर पर बुद्बवार को मंगल मुर्ती हाल कल्याण रोड भिवंडी में ज्ञानदायीनी गौरव पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन महिला शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबले द्वारा किया गया जिस मे हजारों की संख्या में पक्ष के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयों नें भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया ।
ज्ञानदायीनी गौरव पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि महा विकास आघाडी महाराष्ट्र राज्य के गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड की अर्धांगनी व प्रसिद्ध समाज सेविका ऋता आव्हाड,भिवंडी महिला निरिक्षक माया कटारिया तथा ठाणे जिल्हा महिला अध्यक्ष विद्याताई वेखंडे थीं ।
रा का पा सुप्रिमो शरदचंद्र पवार के जन्म दिन के अवसर पर महिला प्रदेशाध्यक्ष रुपालीताई चाकणकर के निर्देशानुसार विशेष रुप से संपुर्ण महाराष्ट्र में ज्ञानदायीनी गौरव पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया है जिसमे शहर के सभी माध्यम के स्कूलों की शिक्षिकाओं को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया भिवंडी शहर के मराठी,हिंदी,उर्दु,इंग्लिश,तेलुगु इत्यादी विद्यालयों से कुल मिला कर लगभग १५० से अधिक महिला शिक्षिकाओं का सम्मान प्रमुख अतिथियों के हाथों साल ट्राफी पुष्पगुच्छ व ज्ञानदायीनी गौरव का सर्टिफिकेट देकर किया गया।
राकापा भिवंडी शहर के अग्रणी नेता जावेद फारूकी के नेतृत्व में उन जरुरत मंद महिलाओं का जिनका कोई सरपरस्त नहीं है जीवन यापन के लिए आठ सिलाई मशीन का वितरण प्रमुख अतिथियों के हाथों उपहार स्वरुप किया गया जब की पिछले वर्ष भी पवार साहब के जन्म दिन के अवसर पर जावेद फारुकी ने इंदिरा गांधी मेमोरियल उप जिल्हा रुग्णालय को १० सिलिंग पंखे उपहार में दिये था ।
इस अवसर पर पक्ष को मजबूत करने हेतु एक उपाध्यक्ष ,एक महासचिव एक सचिव तथा एक वार्ड अध्यक्ष समेत कुल चार पदाधिकारियों को पद का नियुक्ति पत्र अतिथियों के हाथों दिया गया ।
लगभग तीन घंटे से अधिक समय तक चलने वाले कार्यक्रम में रा का पा के सभी सेल के अध्यक्ष व प्रमुख पदाधिकारी विशेष रुप से अनिल फडतरे फैसल मेंमन,साजिद मेमन , विकास पाटिल,प्रवीण पाटिल,आमिर, फारुकी, साकिब मोमिन,आरिफ अल्वी, बलबीर सिंह वालिया,मुमताज अंसारी,मुनीर शेख,सुनिल बंटी पवार इत्यादी मान्यवर उपस्थित थे ।कार्यक्रम कि शुरुआत मान्यवर अतिथियों के हाथों पवार साहब के ८०वे जन्मदिन का केक काट कर किया गया ।
इंशा जावेद फारुकी ने शरद पवार की बायोग्राफी से उपस्थित लोगों को अवगत कराया जबकी ऋता आव्हाड ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा की रा का पा गरीब दबे कुचले हुए वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है ,इंसान की पहचान उसके कपडों से नही उसके कार्यों से होती है ,उन्होंने आव्हान किया की आप लोग ज्यादा से ज्याद लोगों को पक्ष से जोड कर पार्टी को मजबूत करें जब की महिला शहराध्यक्ष स्वाती कांबले ने कहा की पिछले दस सालों से डेवलपमेंट के नाम पर भिवंडी शहर में कोई काम नहीं हुआ है भिवंडी की जनता को जितेंद्रजी आव्हाड साहब जैसा नेता चाहिये जो शहर की दशा और दिशा को नया रुप दे सके उन्होंने ऋता आव्हाड मैडम से आग्रह करते हुए कहा की भिवंडी की जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अगले चुनाव में आप भिवंडी की नुमाईंदगी करें । उन्होंने इतने बडे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जावेद फारूकी, मुमताज अंसारी ,फैसल मेमन ,शेख मुनीर ,साकिब मोमिन,आरिफ अल्वी,समीर पटेल इत्यादी मान्यवरों का आभार मानते हुए उनका धन्यवाद अदा किया ।
महिला शहराध्यक्ष स्वाती कांबले ने पक्ष के कार्यकर्ताओं अल्ताफ रंगरेज आमिर खान ,शशिकांत यादव, स्वप्निल शिंदे,शाह आमिर , वसीम खान ,आसीफ खान ,सरवर अंसारी ,अबू जैद व फरीद मोमिन का भी शुक्रिया अदा किया जिनका कार्यक्रम को सफल बनाने विशेष योगदान रहा ।
کوئی تبصرے نہیں:
ایک تبصرہ شائع کریں