टेलर यूनियन का बेरोज़गारी के खिलाफ पहला कदम


मालेगांव शहर के तमाम ही टेलर हजरात, मास्टर हजरात, कारीगरों और टेलर यूनियन के तमाम ही ओहदेदारों व मेंबरान को ये खबर देते हुए निहायत ही खुशी हो रही है के मालेगांव टेलर यूनियन में काम करने के लिए अपना सुपर मार्केट के करीब गोडाउन का इंतजाम हो गया है। जहां जल्द ही 100 सिलाई मशीन लगाई जाएगी और मालेगांव शहर के 200 से 250 टेलरों और कारीगरों को आठ आठ (8) घंटा के हिसाब से काम दिया जाएगा। ये मालेगांव टेलर यूनियन बेरोज़गारी के खिलाफ पहला बड़ा कदम है जिस की सराहना की जा रही है। लिहाज़ा मालेगांव शहर के तमाम ही बेरोजगार टेलर और कारीगरों से गुज़ारिश है के वह मालेगांव टेलर यूनियन की ऑफिस, शॉप नंबर 8, अपना सुपर मार्केट पर बब्बू मास्टर और दीगर जिम्मेदारों से मुलाकात करें ताकि उन्हें काम दिया जाए। इस के इलावा मालेगांव शहर के वह मास्टर हजरात जन के पास ज़्यादा काम हों वो भी टेलर यूनियन से राब्ता कायेम करें ताकि आप का रुका हुआ काम निकला जा सके।*

_मालेगांव टेलर यूनियन की अहम मीटिंग:_
टेलर यूनियन के गोडाउन का इंतजाम हो गया है लिहाज़ा मालेगांव टेलर यूनियन के तमाम ओहदेदारों और मेंबरों को इतला दी जाती है के आयिंदा की प्लानिंग केलिए ऐक अहम मीटिंग 9 दिसंबर 2020 बुधवार को शाम 7 बजे अपना सुपर मार्केट के पीछे, फ्लेक्स जिम खाना के सामने, अल - अज़ीज़ जिमखाना के बाज़ू में टेलर यूनियन के गोडाउन में होगी जिस मे तमाम ओहदेदारों और मेंबरों का हाज़िर होना निहायत ज़रूरी है लिहाज़ा मालेगांव टेलर यूनियन के तमाम ओहदेदारों और मेंबरान इस मीटिंग में वक्त पर हाज़िर रहें।*

फकत 
*बब्बू मास्टर 8605428599*
_मालेगांव टेलर यूनियन के अध्यक्ष और सदस्य_
शॉप नंबर 8, अपना सुपर मार्केट, जुना अग्रा रोड, मालेगांव 423203

🖋 *nadeem shaikh*

ليست هناك تعليقات: