उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में होने वाली दुखदायक घटना जिसमें मनिषा वाल्मिकी की बलात्कार के बाद नृशंस हत्या प्रकरण से आक्रोशित संपुर्ण महाराष्ट्र से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रजी मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री आदित्य नाथ योगी के नाम हजारों की संख्या में पिडित परिवार को इंसाफ दिलाने बाबत पत्र रवाना किया गया है।
इस संबंध में भिवंडी राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी की तरफ से दांडेकरवाडी वाडी पोस्ट आफिस से महिला शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबले के नेतृत्व में महिला व पक्ष के कई पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पिडित परिवार को इंसाफ मिलने बाबत पत्र रवाना किया गया जिसमें यह मांग की गयी की उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार अपराधियों द्वारा कानून का उलंघन करके जंगलराज चल रहा है उस पर समय रहते अगर अंकुश न लगाया गया तो स्थिति और भी भयावह हो सकती है , अपराधियों के दिल से कानून का डर निकल चुका है , जिसके कारण आम जनता का जीना दुभर हो चुका है खास कर महिलाओं और बच्चीयों के साथ बडी संख्या में ऎसी दुखदायी घटना घट रही है । अपराधियों को बचाने के लिए जिस प्रकार शासन ,प्रशासन, डाक्टर्स इत्यादी की टीम ने सबूत को नष्ट करने में तत्पर्ता दिखाई तथा पिडिता के इलाज में लापरवाही बरती है,यह सोचने का विषय है , ऎसा आभास होता है कि इस प्रकरण को सुलझाने के बजाये इस केश को उलझाया गया है तथा दोषियों को जानबुझ कर मदद पहुंचायी जा रही है , ऎसे में सरकार को चाहिये की उन सभी लोगों को दोषी मानते हुए उन पर आरोप तय करके सभी लोगों पर फास्ट ट्रैक अदालत में केस दाखिल करे ताकी जल्द से जल्द आरोपियॊ को कडी से कडी सजा तथा पिडित परिवार के दिल को सांत्वना मिल सके ।
राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी की महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रुपालीताई चाकणकर के आदेशानुसार महिला शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबले, पक्ष के नेता जावेद फारुकी, माजी नगर सेवक हसनैन फारुकी उपाध्यक्ष ललिता पांचाळ, यास्मिन अन्सारी, शबीना अन्सारी के साथ पक्ष के बहुत से पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए दांडेकरवाडी पोस्ट आफिस पहुंच कर लेटर पोस्ट किया ।
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق