नान कोविड बच्चों की मृत्यु प्रकरण:-भिवंडी के आठों निजी हास्पिटलों पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा ३०४ के अनुसार गुनाह दाखिल करने की मांग

राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी
भिवंडी शहर जिल्हा
 ---स्वाती कांबळे
महिला शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबले
 ने गृह मंत्रालय में माननीय अनिलजी देशमुख साहब गृह मंत्री महाराष्ट्र राज्य को एक निवेदन भिवंडी के आठों निजि अस्पतालों की लापरवाही के कारण होने वाली दो मासुम बच्चों की दर्दनाक मृत्यु के संबंध में अवगत कराते हुए कहा की अगर सही वक्त पर उन बच्चों को उपचार मिल जाता तो आज वह बच्चे जिवित होते मगर जिस प्रकार की लापरवाही आठों हास्पिटल वालों ने की यह अक्षम्य अपराध की श्रेणी में आता है ,जिसकी सजा इनको मिलना आवश्यक है ,अगर ऎसा नहीं होता है तो भविष्य में इस घटना जैसी पुनरावृत्ती होने की बहुत बडी संभावना है ।
     अपने निवेदन में महिला शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबले ने महाराष्ट्र राज्य के गृह मंत्री आदर्णिय श्री अनिलजी देशमुख साहब से मांग की है उक्त सभी आठों हास्पिटल पर भारतीय दंड संहिता की धारा ३०४ के अनुसार सदोष मनुष्य वध का गुनाह दाखिल करने का आदेश दिया जाये । 
    


---

ليست هناك تعليقات: