मनपा ,नगर परिषद कर्मचारी संघटना की आढाव बैठक का आयोजन ।
सम्मान कोरोना योद्धाचा,गौरव महाराष्ट्राचा सम्मान पत्र का वितरण
रा का पा का हाथ अग्निशमन दल व आंगणवाडी सेविकाओं के साथ ।
-भिवंडी शनिवार, राष्ट्रवादी कांग्रेस मनपा /नगर परिषद कर्मचारी संघटना की तरफ से हुदा इंग्लिस हाय स्कूल एण्ड जूनियर कालेज निजामपुरा के कांफ्रेंस हाल में भिवंडी अग्निशमन दल व आंगणवाडी सेविकाओं की एक मिटींग का आयोजन किया गया । जिसमें बहुत बडी संख्या में अग्नि शमनदल व आंगणवाडी सेविकाओं ने उपस्थित होकर अपनी समस्याओं से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारिओं को अवगत कराया ।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मनपा नगर परिषद के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष खु पालपाणी कि उपस्थिति तथा संघटना के भिवंडी शहराध्यक्ष तिरुमल व्यंकटेश चिम्मनी के नेतृत्व तथा महिला शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबले ,व पक्ष के वरिष्ठ नेता जावेद जी फारुकी द्वारा इस मिटींग का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने अग्निशमन दल व आंगणवाडी सेविकाओं की समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष सु़भाष मालपाणी को अवगत कराया ।
पक्ष के वरिष्ठ नेता जावेद फारुकी ने बताया की पुलिस दल और डाक्टरों की टीम के साथ मिलकर प्रथम पक्ति में काम करने वाले अग्निशमन दल के जवानों को महानगर पालिका और सरकार कि तरफ से वह सुविधाऎ नहीं मिल पा रहीं है जो उनको मिलना चाहिये,प्राकृतिक आपदा हो या आकस्मिक दुर्घटना,सबसे पहले अग्निशमन दल के जवानों को जान की बाजी लगाकर इस आपदाओं का सामना करना पडता है।सबसे ज्यादा हमारे इन जवानो को उस वक्त परिशानी का सामना करना पडता है जब किसी केमिकल फैक्ट्री में या शार्ट सर्किट से आग लगती है , विद्युत प्रवाह के कारण आग लगे स्थान पर पानी भी नहीं डाला जा सकता,लेकिन भिवंडी शहर में अग्निशमन दल के जवानों को किसी भी किस्म कि आधुनिक यंत्रणा उपलब्ध नहीं है की वह दैविक प्रकोप या दुर्घटना का सामना कर सकें,जिसके कारण हमारे अग्निशमन दल के यह जवान मानसिक रुप से विक्षिप्त रहते है जब की इन्हे मानसिक रुप से स्वस्थ रहना चाहिये न इनके पास चार माले ज्यादा की सिढी है ना पानी का पाईप न उचित गाडी और ना ही आधुनिक सामान हमें इन समस्याओं की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित कराना होगा।
आंगणवाडी सेविकाओं की समस्याओं पर बोलते हुए महिला शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबले ने बताया की सन् १९७५ में उस वक्त की सरकार ने आंगणवाडी केंद्र की स्थापना की जिस को ग्रामिण क्षेत्रों में भुख और कुपोषण बाल विकास सेवा कार्यक्रम के भाग के रुप में देखा जाता है। सन्२०१३ में १३.३० लाख जिसमें एक लाख आंगणवाडी और मिनी आंगणवाडी केंद्र AWC और १३.०७ हजार मिनी YAWC से परिचालित है । यह केंद्र पुरक पोषण प्रदान करती है गैर पुर्व प्राथमिक शिक्षा,पोषण,स्वास्थ शिक्षा,प्रति रक्षण, स्वास्थ जांच और रेफल सेवाओं के अतिरिक्त दो तीन सेवाऎ और प्रदान करती हैं ,खास करके गर्भवती महिलाओं और मातृत्व पर आंगणवाडी सेविकाओं का विशेष ध्यान रखना पडता है ।
स्वातीताई ने प्रदेश अध्यक्ष माल पाणी का ध्यान आकर्षित करते हुए बताया की आंगणवाडी कार्यकर्ताओं की सबसे बडी समस्या मानधन को लेकर है ,आंगणवाडी कार्यकर्ताओं को सरकार के नजरिये से सिर्फ कुछ घंटे काम करना पडता है जब की इसके विपरीत आंगणवाडी वर्कर्स दिन में दस से बारह घंटे और कभी कभी और अधिक समय तक काम करती है,इसके बाद भी केंद्र और राज्य सरकार आंगणवाडी कार्यकर्ताओं को किसी भी श्रेणी में नहीं मानती, मानधन के नाम पर सिर्फ रु १५००/- प्रतिमाह का भुगतान करती है ।तथा उसके भुगतान का भी कोई समय सीमा नहीं है ।
केंद्र सरकार द्वारा कुछ बढोत्तरी की गयी है जिन्हें रु ३०००/- मिलते थे अब उन्हें रु ४५००/- और जिंन्हें रु २२५०/- मिलते थे अब उन्हें रु ३५००/- मिल रहा है जो की परिवार चलाने के लिए ना के बराबर है ।
महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष माल पाणी ने सभी समस्यों को ध्यान से सुनने के बाद आश्वान दिया की भिवंडी महानगर पालिका आयुक्त से जल्द ही इस संबंध में विस्तृत चर्चा करेगें। उन्होंने बताया की मै जल्द ही अग्निशमन दल और आंगणवाडी कार्यकर्ताओं का एक डेलीगेशन लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरदचंद्रजी पवार साहब के समक्ष इनसभी समस्याओं को रखा जायेगा और इस का समाधान किया जायेगा । कोरोना काल में किये गये कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने पर उपस्थित अतिथियों के हाथों सभी अग्निशमन दल के कर्मचारियों और आंगणवाडी कार्यकर्ताओं को सम्मान कोरोना योद्धाचा गौरव महाराष्ट्राचा सम्मान पत्र दिया गया ।
इस अवसर पर पक्ष के वरिष्ठ पदाधिकारी एडवोकेट यासीन मोमीन ,एडवोकेट फैसल मेमन,महिला शहराध्यक स्वातीताई कांबले,वरिष्ठ नेता जावेद फारुकी, एडवोकेट साजिद मोमिन ,मुमताज अंसारी,प्रवक्ता आरिफ अल्वी अनिल मोरे विशेष रुप से उपस्थित थे ।जब की कार्यक्रम का संचालन मो आसिफ खान ने किया।
کوئی تبصرے نہیں:
ایک تبصرہ شائع کریں