अजीत दादा पवार के जन्म दिन पर भव्य मुफ्त महिला मेडिकल कैंप का आयोजन

अजीत दादा पवार के जन्म दिन पर भव्य मुफ्त महिला मेडिकल कैंप का आयोजन 
सैकडों महिलाओ ने उठाया"आरोग्य धन संपदा" मुफ्त मेडिकल कैंप का लाभ ।

हमारी गरीब महिला बहनों के लिए और लगाये जायेंगे कैंप! स्वाती कांबले
भिवंडी,२२,जुलाई,राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता व महाराष्ट्र राज्य के उप-मुख्य मंत्री अजित दादा पवार के जन्म दिन के अवसर पर भिवंडी के इंदिरा गांधी मेमोरियल उप-जिल्हा रुग्णालय पर  महाराष्ट्र राज्य के गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड ,व महिला निरिक्षक माया कटारिया के दिशानिर्देश में तथा महिला शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबले के नेतृत्व में  महिलाओं के लिए मुफ्त मेडिकल चेक अप कैंप तथा दवाईयों के वितरण का आयोजन किया गया ,जिसमें बहुत बडी संख्या में महिलाओं ने उपस्थित होकर मेडिकल कैंप का लाभ उठाया।
       अजित दादा पवार के जन्म दिन के अवसर पर महाराष्ट्र महिला प्रदेश अध्यक्ष रुपालीताई चाकणकर के आदेशानुसार पूरे महाराष्ट्र में मेडीकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है ।
  महिलाओं से संबंधित विभिन्न रोगों का चेक अप जिसमें  प्रमुख रुप से इ सी जी ,खून की जांच,एक्स-रे ,सिटी स्कैन ,सोनोग्राफी , तथा ब्रेस्ट कैंसर इत्यादी की मुफ्त जांच तथा विभिन्न रोगों से संबंधित दवाईयों का मुफ्त वितरण किया गया । महिलाओं के लिये आयोजित चेक अप कैंप का लाभ पुरुष और छोटे बच्चों ने भी उठाया!
प्रात: १०-०० बजे से सायंकाल ०६-०० बजे तक चलने वाले   इस भव्य मेडिकल कैंप का उद्घघाटन नामांकित मशहुर महिला समाजसेविका 
दिप्ती देशमुख,शिवसेना महिला‌आघाडी शहराध्यक्ष वैशाली मिस्त्री तथा डाक्टर अविनास धनावडे ने रिबीन काट कर किया ।  
    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख पदाधिकारीयों वरिष्ठ नेता जावेद फारुकी , महानगर पालिका कर्मचारी संगठना के अध्यक् तिरुमलेश चिम्मनी, सचिव रोहीदास वाघमारे, सरवर अंसारी ,भिवंडी पुर्व व पश्चिम की महिला अध्यक्षा अनीसा पटेल ,अल्का‌ गायकवाड,उपाध्यक्ष राबिया अंसारी की उपस्थिति में इंदिरा गांधी मेमोरियल उप-जिल्हा रुग्णालय के चीफ मेडिकल आफिसर डाक्टर मोरे की देख रेख में डाक्टर अमोल शेट्टे,डा विजय तेली, डा अजित भुसागरे ,डा अंजुम अंसारी, मेट्रेन बिजकर मैडम,सिस्टर घोडविंदे,सिस्टर साळवी ,सिस्टर राणे,सिस्टर पाटिल,सभी वैद्धकिय अधिकारी ,तांत्रिक कर्मचारी ,फार्मासिस्ट वरुग्णालय कर्मचारी तथा एन आर एच एम के सभी ओदाधिकारियो और कर्मचारियों ने सराहनीय कार्य करके‌ इस आयोजन को सफल बनाने में प्रमुख भुमिका निभाई । इस संबंध ने महिला शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबले ने आई जी एम हास्पिटल के सभी स्टाफ का आभार प्रकट करते हुए कहा की भिवंडी की महिलाओं की आवश्यक्ता को ध्यान में रखते हुए निकट भविष्य में अभी और‌ मुफ्त मेडिकल चेक अप कैंप तथा दवाइयों के विरतण का आयोजन किया जायेगा ताकी इसका लाभ ज्यादा से ज्यादा हमारी महिला बहनें उठा सके ।

کوئی تبصرے نہیں: