समाज कल्याण न्यास महाराष्ट्रा
भिवंडी विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन
मंगलवार दिनांक:-०१,जून २०२१
समाज कल्याण न्यास महाराष्ट्र के संस्थापक अध्यक्ष धर्म सेवक माननीय सोन्याजी पाटिल साहब के जन्म दिन के अवसर पर ठाणे जिल्हा शहराध्यक्षा स्वातीताई कांबले द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया तथा उनकी लंबी उम्र की कामना की।
कोरोना काल में अपने जान की परवाह न करते हुए सतत क्रियाशील महानगर पालिका के लगभग ढाई हजार सफाई कर्मचारीयो को प्रशस्ती पत्र और पुष्प देकर सम्मान किया गया तथा उनके कार्यों की सराहना किया । भिवंडी शहर के इंदिरा गांधी मेमोरियल उप-रुग्णालय में सैकडों मरीजों , डाक्टर्स ,व नर्सो को फल बांटने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।तथा प्रात: १०-३०बजे से लेकर दोपहर:-०३-०० बजे तक जकातनाका कार्यालय पर ब्लड डोनेशन के कार्यक्रम का आयोजन हुआ,जिसमे लगभग ५० से अधिक लोगों ने भिवंडी ब्लड बैंक को रक्त दान किया जिसमें भिवंडी ब्लड बैक के एमडी डाक्टर राहिल अंसारी साहब व उनकी टीम के सदस्यों सैफ सिद्दीकी साहब,शहबाज अंसारी साहब,अनफ शेख साहब,इरफान शेख साहब व अमन शेख साहब का विशेष योगदान रहा ।
कार्यक्रक का नियोजन स्वातीताई कांबले,मो आसिफ खान ,तिरुमलेश वेकटेश चिम्मन ,सरवर अंसारी , व अन्य समाज कल्याण न्यास के पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।
کوئی تبصرے نہیں:
ایک تبصرہ شائع کریں