समाज कल्याण न्यास महाराष्ट्र द्वाराकोविड केयर सेंटर भिनार दो सौ चादरों की सहायता

समाज कल्याण न्यास महाराष्ट्र द्वारा
कोविड केयर सेंटर भिनार दो सौ चादरों की सहायता 
रविवार दिनांक:-०२ में भिवंडी की मशहुर सामाजिक संस्था समाज कल्याण न्यास महाराष्ट्र के अध्यक्ष आदर्णिय डाक्टर सोन्या जी पाटिल साहब के मार्गदर्शन में ठाणे जिल्हा अध्यक्ष स्वातीताई कांबले ने अपने सहयोगी विक्रम डोईफोडे के साथ आज भिनार स्थित कोविड केयर सेंटर पहुंच कर कोविड से पिडित मरीजों के लिए दो सौ चादरों को भेट स्वरुप दिया तथा पिडित के परिजनों से मिल कर  कोविड केयर सेंटर की स्थित का जायजा लिया ।
      ज्ञात हो की स्वातीताई ताई कांबले भिवंडी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की महिला शहराध्यक्षा के साथ साथ समाज कल्याण न्यास महाराष्ट्र प्रदेश की ठाणे जिल्हा की भी अध्यक्षा हैं  तथा मुंबई की मशहुर सामाजिक संस्था रेड क्रियसेंट सोसायटी की भी सक्रिय सदस्य हैं ! और इस समय रेड क्रियसेंट सोसायटी की तरफ से करोना से पिडित होम कोरंटाईन मरीजों की जरुरत के लिए बगैर किसी निजी स्वार्थ या लाभ के पिछले एक महिनों से लगातार आक्सिजन सिलिंडर की भी व्यवस्था करके पिडीत मरीजों की जान बचाने का कार्य कर रही हैं ।
        इस संबंध में स्वातीताई कांबले ने बताया की महाराष्ट्र और उसके बाहर के क्षेत्रों में समाज कल्याण न्यास महाराष्ट्र द्वारा आदर्णीय डाक्टर सोन्याजी पाटिल साहब के दिशा निर्देश और मार्गदर्शन में खास कर आदिवासी क्षेत्रों में गोर गरीबों के लाभ के लिए अनेक सामाजिक कार्य हो रहे हैं। आज भिनार कोविड केयर सेंटर पर जो दो सौ चादरे सहायता स्वरुप दी गयी है वह समाज कल्याण न्यास के कार्यों का एक छोटा सा भाग है ।ऎसे महामारी के समय में पिडितों की मदद के लिए हमें  तन मन धन से सेवा भाव के लिए  आगे आना चाहिये ,आवश्यकता होने पर हमारी संस्था हर समय मदद करने कि लिए तैयार है, हम भगवान से प्रार्थना करते है कि लोग जल्द से जल्द स्वास्थ लाभ लेकर अपने घर परिवार में पहुंचें और भगवान इस महामारी से हर भारतीय नागरिक व उनके परिवार को बचाये ।

کوئی تبصرے نہیں: