सार्वजनिक तालाव पर भु-माफियाओं का कब्जासरकारी अधिकारियों की मिली भगत के कारण नहीं हो रही है कार्यवाई

राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी
भिवंडी शहर जिल्हा
सार्वजनिक तालाव पर भु-माफियाओं का कब्जा
सरकारी अधिकारियों की मिली भगत के कारण नहीं हो रही है कार्यवाई ।
तालाबों के शहर के नाम‌ से पहचाने जाने वाले ठाणे जिल्हा के भिवंडी तालुका के अंतर्गत आनेवाले तालाब के बहुत बडे भूभाग पर भु- माफियाओं द्वारा  अनधिकृत रुप से अतिक्रमण करने का मामला प्रकाश में आया है । ऎसी जानकारी राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस की भिवंडी शहर अध्यक्ष स्वाती कांबले ने अपनी प्रेस विज्ञप्ती में बताया ।
  मिली जानकारी के अनुसार कोन गांव ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले शासकीय सार्वजनिक तालाब के संदर्भ में स्थानिक ग्रामवासियों ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की  महिला शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबले को लिखित निवेदन देकर मदद की मांग किया है कि उपरोक्त तालाब पर भु माफियाओं द्वारा किये गये अनधिकृत अतिक्रमण को हटाने के लिए सहयोग करें , इस संदर्भ में जानकारी देते हुए महिला शहराध्यक्ष ने बताया की कोनगांव स्थित सर्वे नंबर ३०५ पर ७ एकड ३१ गुंठे का एक शासकिय सार्वजनिक तालाब है,जिस पर वर्तमान सरपंच और उनके करीबी रिश्तेदारों ने भू-माफियाओं से मिलकर  तालाब के एक बहुत बडे भू भाग पर अतिक्रमण कर रहे हैं , जिसकी शिकायत ग्रामवासियों ने बार बार संबंधित अधिकारियों से की मगर आजतक शासन के अधिकारियों की उदासीनता के कारण उपरोक्त लोगों पर कोई भी कानूनी कार्यवाही नही की गयी है।  महिला शहराध्यक्ष ने बताया की प्रत्यक्ष रुप से जब मैने उक्त स्थान को जाकर जाकर देखा तो भू-माफियाओं द्वारा अनधिकृत रुप से मिट्टी और पत्थरों से भरनी करके अतिक्रमण करने का काम जोरो शोर से किया जा रहा है, इस संबंध में महिला‌ शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबले ने बताया की उन्होंने  स्वंय महाराष्ट्र राज्य के जल संसाधन व संपदा मंत्री आदर्णीय जयंतजी पाटिल साहब से मिल कर उक्त प्रकरण की स्थित की जानकारी दी है,तथा ठाणे जिल्हाधिकारी ,भिवंडी प्रांत कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय,बी डी ओ व भू लेखा अधिकारी को लिखित रुप से शिकायत की तथा टी एल आर करने की मांग की तब जाकर भिवंडी तहसीलदार ने दिनांक:-३०, मार्च को उक्त तालाब का  टी एल आर करने का आदेशानुसार पारित किया है ।ज्ञात हो कि कोनगांव के ग्रामवासियों ने बताया की २ साल पहले तक उस तालाब की निलामी से ग्राम पंचायत को लाखों रुपये का नफा होता था अब हालत यह है कि सरकार के पाणी आढवा पाणी जिरवा के नारे की धज्जीया उडा कर अनधिकृत रुप से हजारों ट्रक मिट्टी और पत्थर डालकर तालाब का अनधिकृत रुप से अतिक्रमण कर रहे हैं और शासन के अधिकारी मौन हैं। कोनगांव के ग्रामवासियों ने  सन् २०१८ में भु लेखा अधिकारी के कार्यालय में टि एल आर करने का पैसा भी जमा किया था मगर शासन ने यह कह कर आदेश को ठंडे बस्ते में डाल दिया था कि बारिश का मौसम होने के कारण उक्त तालाब का टी एल आर नहीं किया जा सकता है ।

ليست هناك تعليقات: