योगी सरकार के विरुद्धराष्ट्रवादी महिला कांग्रेस का आंदोलनयोगी को भेजे गये २०० पत्र

योगी सरकार के विरुद्ध
राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस का आंदोलन
योगी को भेजे गये २०० पत्र ।
-----------------------------------------------
आप का राज्य योगी राज्य न होकर भोगी राज्य बन गया है ।
भिवंडी :- उत्तर प्रदेस के बदायूं जिले में ५०,वर्षीय आंगणवाडी महिला के साथ होने वाले सामूहिक बलात्कार के बाद महिला के गुप्तांग में लोहे की सरिया डाल कर‌ निर्ममता से हत्या कर देने वाली उत्तर प्रदेस की योगी सरकार के विरुद्ध अशोक नगर गेट के पास दांडेकर वाडी पोस्ट आफिस के समक्ष महिला शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबले के नेतृत्व में राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी भिवंडी इकाई ने‌जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन किया । महिला पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने योगी आदित्य नाथ को  लगभग २०० लिखित पत्र पोस्ट किया जिसमें राष्ट्रवादी महिला‌ ने बजाये योगी के अजय कुमार बिष्ट लिख कर यू पी के मुख्य मंत्री को संबोधित करते हुए कहा‌ कि पत्र के शुरुआत में आप के‌ नाम‌ के साथ योगी आदित्यनाथ न लिख कर आपके असल नाम का उल्लेख किया गया है इसका मुख्य कारण यह है की योगी शब्द का अर्थ होता है ज्ञानी तपस्वी पुरुष परंतु योगी यह उपनाम लगाने का नैतिक अधिकार आप ने खो दिया है इसका कारण आपके राज्य उत्तर प्रदेस‌ मे महिलाओं पर होने वाली अत्याचार और बलात्कार का मामला बढता जा रहा है, इसलिए आप का राज्य योगी राज्य न होकर भोगी राज्य बन गया है । आप की सत्ता सिर्फ शहरों के नाम बदलने में मशगुल है जबकी आप के‌ राज्य उत्तर प्रदेस की जो भीषण परिस्थित है उसकी कल्पना नही की जा सकती है । योगी आदित्यनाथ को भेजे गये संदेश में राष्ट्रवादी कांग्रेस अध्यक्ष स्वाती कांबले  ने लिखा कि महाराष्ट्र जैसे पुरोगामी सभ्य सुसंस्कृत और सुशिक्षित राज्य के नागरिक और एक सच्चे भारतीय नागरिक होनेके नाते आपको और आपकी सरकार को जगाना हमारा प्रथम कर्तव्य है इस लिए यह पत्र आप को रवाना किया जा रहा है ।उत्तर प्रदेस की कानून व्यवस्था पर चोट करते हुए प्रतिकात्मक रुप से दो महिलाओं के शरीर और हाथों को लोहे की जंजीर से बंधा दिखाया गया था की यू पी और योगी की सरकार में महिलाऎ कितनी लाचार और बेबस हैं ।जब की कुछ महिलाओं ने प्लेकार्ड उठा रखा था जिस पर "आग लगे बस्ती में , योगी सरकार मस्ती मे"जैसे नारे लिखे हुए थे तो कुछ महिलाये थाली बजाकर योगी सरकार को जगाने का कार्य कर रही थीं ।
महिला शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबलॆ असंगठित‌ कामगार विभाग के कार्याध्यक्ष मोहम्मद आसिफ खान,शहर उपाध्यक्ष शेख रहमत अलीम, रंगरेज अल्ताफ बिलाल, यादव शशीकांत गामा,अंसारी शमीम निसार , जयश्री जाधव, अल्का गायकवाड, हसीना अकरम,पुष्पा वर्मा ,चौरसिया अनीता तथा वाफिया हसीब के साथ पक्ष के सैकडो पदाधिकारीयों ‌और कार्यकर्ताओं ने मिल कर इस आंदोलन को सफल बनाया ।

کوئی تبصرے نہیں: