केंद्र सरकार फौरन कांदा निर्यात से पाबंदी हटा कर किसानों को राहत दे
भिवंडी राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र व प्रदेश अध्यक्ष रुपालीताई चाकणकर के आदेशानुसार आज संपुर्ण महाराष्ट्र में केंद्र सरकार द्वारा कांदे के निर्यात पर पाबंदी के विरोध में जिलाधिकारी के कार्यालय के समक्ष विरोध प्रकट करके केंद्र सरकार को सवा किलो कांदा भेजने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
भिवंडी महिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष स्वातीताई कांबले के नेतृत्व में महिला पदाधिकारियों ने प्रांत कार्यालय पहुंच कर प्रांत अधिकारी को निवेदन और सवा किलो प्याज देकर केंद्र सरकार से मांग की की जल्द से जल्द कांदे के निर्यात पर लगी पाबंदी को जल्द से जल्द पाबंदी हटा कर किसानों को राहत दे ।
महाराष्ट्र में किसानों द्वारा बहुत बडी संख्या में कांदे की खेती कि जाती है,कांदे की फसल तैय्यार होने के पश्चाय देश विदेश में कांदे का निर्यात किया जाया है ।इस वर्ष कांदें के निर्यात पर केंद्र सरकार की तरफ से पाबंदी लगा दी गयी है ,जिसका सीधा असर छोटे बडे प्याज का उत्पादन करने वाले किसानों पर होगा । पाबंदी के कारण मार्केट में कांदे की आवक बहुत बढ जायेगी, कांदा व्यापारी किसानों से कम से कम किमत पर कांदा खरीदी के कारण प्याज की लागत निकालना मुश्किल होगा और कर्जदारॊं से लिए रुपये की वक्त पर अदायगी नही करने के कारण उनकों आत्महत्या करने की नौबत आ जायेगी ।
महिला शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबले ने पत्रकारों को बताया की विदेशों मे भारतीय कांदे की बहुत मांग है कांदे के निर्यात पर पाबंदी लगाकर केंद्र सरकार किसानों के खिलाफ नाइंसाफी कर रही है जिसका महिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी विरोध करती है ।
प्रांत कार्यालय के उपाधिकारी मिलिंद जाधव साहब ने कहा की इस निवेदन व सवा किलो कांदे को जल्द से जल्द केंद्र सरकार तक पहुंचा दिया जायेगा ।
महिला शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबले के नॆतृत्व में वरिष्ठ नेता जावेद फारुकी ,असंगठित कामगार विभाग के कार्याध्यक्ष मो आसिफ खान,व महिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की पदाधिकारी अनिसा पटेल,ललिता पांचाल,व खाजा बी हलीम विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق