मनसे माजी वाहतुक सेना अध्यक्ष व जिल्हा उपाध्यक्ष ने अपने समर्थकों के साथ किया राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश ।
राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी व
असंगठित कामगार विभाग
भिवंडी शहर
महिला शहराध्यक्ष ने पक्ष का मफलर व पुष्पगुच्छ देकर किया पक्ष में स्वागत ।
कार्याध्यक्ष अनिल फडतरे व वरिष्ठ नेता जावेद फारुकी ने दी शुभ कामनाऎ
भिवंडी महाराष्ट्र नव निर्माण सेना वाहतुक विभाग के माजी जिल्हा अध्यक्ष किरण भरत गावडे ने आज अपने सहयोगियों एवमं समर्थकों के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कर लिया। जो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्क की महिला शहराध्यक्ष ने पक्ष का मफलर और पुष्पगुच्छ देकर किरण गावडे का पक्ष में स्वागत किया ।
भिवंडी शहर की राजनिति और सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी रहने वाले किरण भारत गावडे पिछले १४ वर्षो से महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के विभिन्न पदो पर कार्यरत सक्रिय पदाधिकारीयों में एक विशिष्ठ स्थान और पहचान रखते हैं । उनके सहयोगियों में उनके करीबी तथा माजी जिल्हा उपाध्यक्ष सुरेश बालाजी सूर्यवंशी ,अंसारी नफीस निसार अहमद,अंसारी यासीन बाबू अली,अंसारी फैयाज सिराज इत्यादी अनेक समर्थकों ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में पदार्पण किया । महिला शहराध्यक्ष स्वाती कांबले ने इस संदर्भ में पत्रकारों से बात करते हुए कहा की अभी कल ही आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुसलमीन के अबू जाहीद ने पक्ष में प्रवेश किया था । और आज महाराष्ट्र नव निर्माण के पदाधिकारियों का पक्ष में सम्मिलित होने से निसंदेह भिवंडी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मजबूत हो रही है । जो लोगों को नजर भी आ रहा है । आने वाले समय मॆं इंशा अल्लाह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की भिवंडी की राजनिति में बहुत अहम भुमिका होगी ।
किरण गावडे ने कहा की हम राष्ट्रीय अध्यक्ष आदर्णिय शरद चंद्रजी पवार साहब की नितियों और पक्ष के कार्यकर्ताओं की कार्य पध्दती से प्रभावित होकर अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित हो रहा हुं और पार्टी को मजबूती से आगे बढाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करुंगा ।
इस अवसर पर उपस्थिति पदाधिकारीयों में कार्याध्यक्ष मो आसिफ खान,मो आमिर खान , मो जिशान खान ,मो आसिफ बुलाकी खान इत्यादी सभी पदाधिकारीयों ने उपरोक्त सभी नव आगंतुको का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया ।
कार्याध्यक्ष भिवंडी शहर जिल्हा अनिल जी फडतरे व वरिष्ठ नेता जावेद फारूकी ने फोन पर अपनी शुभ कामनाऎ दी ।
کوئی تبصرے نہیں:
ایک تبصرہ شائع کریں