राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी भिवंडीपद वितरण समारोह

राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी भिवंडी
पद वितरण समारोह!

शेख इरफान अनवारुल हक को अध्यक्ष !तथा 
अफरोज गाजी सलाहुद्दीन को कार्याध्यक्ष का दिया गया नियुक्ति पत्र ।
बुद्धवार दिनांक:-०७,जुलाई २०२१
महिला शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबले के नेतृत्व तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नगर पालिका ,नगर परिषद के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष आदर्णीय सुभाषजी मालपाणी‌ की अध्यक्षता में महिला जनसंपर्क कार्यालय जुना जकात नाका पर पद वाटप कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
     सदी के महानायक,शहंशाहे जजबात दिलिप कुमार को सर्वप्रथम पक्ष के पदाधिकारीयों की तरफ से भावपुर्ण श्रद्धांजली अर्पित करके उनकी आत्मा की शांती के लिए प्रार्थना की गयी ।
     भि न श म न पा पालिका के चुनाव को ध्यान मे रखते हुए भिवंडी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अपनी रणनिति तय कर रही । इस संदर्भ में आदर्णीय सुभाष मालपाणी साहब द्वारा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा पक्ष के समर्पित कार्यकर्ता शेख इरफान अनवारुल हक को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उद्योग व व्यवसाय संगठन के अध्यक्ष के पद का नियुक्ति पत्र तथा अफरोज गाजी सलाहुद्दीन को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नगर पालिका /नगर परिषद कर्मचारी संगठना के कार्याध्यक्ष के पद का नियुक्ति पत्र दिया गया , इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं नें पुष्पगुच्छ देकर‌ शेख इरफान साहब व अफरोज गाजी सलाहुद्दीन को पद की बधाई दी ।
ज्ञात हो कि श्री तिरुमल्लेश वेंकटेश चिम्मनी को पिछले माह की १६ ता.को राष्ट्रवादी नगर पालिका /नगर परिषद‌ के अध्यक्ष के पद का नियुक्ति पत्र महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव सम्माननीय गर्जे साहब के हाथों महाराष्ट्र भवन‌ बेलार्ड पियर में दिया गया था ।
                *जन्म दिन*
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भिवंडी मायनारिटीज सेल के अध्यक्ष एडवोकेट साजिद मोमिन  का आज जन्मदिन था । साजिद मोमिन साहब का जन्म दिन महिला जनसंपर्क कार्यालय पर राष्ट्रवादी कांग्रेस के पदाधिकारियो की उपस्थिती में सादगी पुर्वक केक काट कर मनाया गया तथा साजिद मोमिन साहब की लंबी उम्र तथा स्वास्थ के लिए प्रार्थना की गयी ।
इस अवसर पर राष्ट्रवादी न पा /न परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष जी मालपाणी साहब,अनिल मोरे साहब , महिला शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबले, वरिष्ठ नेता जावेद फारुकी साहब, पक्ष प्रवक्ता आरिफ अल्वी साहब,मायनारिटीज सेल के अध्यक्ष साजिद मोमिन साहब ,अध्यक्ष तिरुमल्लेश साहब ,समीर पटेल, मो‌आसिफ खान के अतिरिक्त पक्ष के बहुत से पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

کوئی تبصرے نہیں: