राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की म‌ न पा आयुक्त से प्रोत्साहन अनुदान देने की मांग

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की म‌ न पा आयुक्त से प्रोत्साहन अनुदान देने की मांग  
भिवंडी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने आज भि नि श म न पा की महापौर प्रतीभा विलास पाटिल व आयुक्त सुधाकर देशमुख को एक ज्ञापन देकर मांग किया है की कोरोना काल में अपने जीवन की परवाह न करते हुए भिवंडी महानगर पालिका के प्रत्येक क्षेत्र में घर घर जाकर काम करने वाले प्रत्येक कर्मचारियों को महानगर पालिका की तरफ से प्रोत्साहन अनुदान देने की मांग किया है ।
    राष्ट्रवादी कांग्रेस नगर परिषद -नगर पंचायत के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष शुभाष खु मालपाणी के आदेशानुसार महिला जिल्हा अध्यक्ष स्वातीताई कांबले‌ व महानगर पालिका कर्मचारी संगठना के भिवंडी शहर जिल्हा अध्यक्ष तिरुमल्लेश वेकटेश चिम्मनी ने इस आशय का पत्र दिया।
     अपने पत्र में उन्होंने महाराष्ट्र राज्य में कोरोना की महामारी से बढते परिणाम को रोकने के लिए राज्य सरकार के दिये हुए सभी योजनाओं पर कार्य किया म नपा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रो में हर स्तर पर सफाई  कर्मचारी,लिपिक,वरिष्ठ लिपिक अधिकारी,अंगणवाडी ,आशा सेविकाओं ने अपने जान को जोखिम में डाल कर दिन रात कार्य किया,तथा अच्छा परिणाम दिया ऎसे कर्मचारियों की मदद के लिए महाराष्ट्र सरकार ने बारहवे,तेरहवे, और चौदहवें वित्त आयोग की जमा होने वाली रकम में ब्याज के साथ एक हजार रुपया प्रति महिने मदद देने की घोषणा की है ।
 महाराष्ट्र शासन के इस आदेश के अनुसार कोरोना काल में महानगर पालिका के पहले टप्पे में कार्य करने वाले सभी स्तर के कर्मचारियों को दिनां:-०१-०४-२०२० से दिनांक:-३०-१०-२०२० तक शिघ्र अति शिघ्र प्रोत्साहन भत्ता देने की मांग राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने किया है ।

کوئی تبصرے نہیں: