राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी आयोजित वाण आरोग्याचे फ्री मेडिकल चेक अप कैंप संपन्न ।

राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी आयोजित वाण आरोग्याचे फ्री मेडिकल चेक अप कैंप संपन्न ।
हजारों की संख्या में उमडी लाभार्थीयों की भीड़
समाज कल्याण न्यास के अध्यक्ष डाक्टर सोन्या काशी नाथ पाटिल के हाथों हुआ कैंप का उद्घघाटन 
भिवडी (शारिफ अंसारी) राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबले व  डाक्टर सेल के अध्यक्ष मेराज मोमिन द्वारा आयोजित वाण आरोग्याचे के अंतर्गत फ्रि मेडिकल चेक अप कैंप का कार्यक्रम ‌अपने निर्धारित समय‌ शाम पांच बजे समाप्त हो गया । शांतीनगर बिलाल मस्जिद के प्रांगण‌ मे लगने वाले फ्रि मेडिकल चेक अप कैप का हजारों की संख्या में स्थानिक नागरिकों ने लाभ उठाया ।
  राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस‌ पार्टी की महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रुपालीताई चाकणकर के‌ आदेशानुसार वाण आरोग्याचे कार्यक्रम के अंतर्गत‌ पूरे‌ महाराष्ट्र राज्य में राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी व डाक्टर सेल की तरफ‌ फ्री मेडिकल चेक अप का‌ आयोजन किया गया था । ब्लड प्रेशर,खून की जांच,आंखों की जांच,डायबिटीज,टी बी ,किडनी,एंजियोग्राफी, एंजियोपलास्टी,बायपास सर्जरी,एच आई वी,महिला संबधित ब्रेस्ट कैंसर ब बच्चेदानी में पडने वाली गांठ जैसी जानलेवा  बिमारियो की जांच मुंबई व भिवंडी के मशहुर डाक्टरों की टीम द्वारा  की गई तथा बहुत बडी संख्या में आवश्यक मेडिसिन उपलब्ध कराई गयी ।
इस कैंप में  मुंबई की मशहुर गायकानोलोजिस्ट डाक्टर सुलोचना सारवान व उनकी टीम, वेदांता हास्पिटल के डाक्टर तलहा अंसारी व उनकी टीम , इंदिरागांधी मेमोरियल उपजिल्हा रुग्णालय भिवडी की डाक्टर अर्शी व उनकी टीम व आफरीन हास्पिटल की डाक्टर फरहीन मेराज मोमिन,डाक्टर समीना इमरान अंसारी,डाक्टर यासमीन शारिफ अंसारी व मुकामी डाक्टर नासिर मोहम्मद कलीम ने बढचढ कर हिस्सा लिया प्रात: १० बजे से शाम ५ बजे तक चलने वाले फ्रि मेडिकल कैंप मे कुल मिला कर भिन्न भिन्न प्रकार के १२७४ मरीजों नें लाभ उठाया ।
       कैंप का उद्घघाटन भिवंडी की मशहुर सामजिक संस्था समाज कल्याण न्यास महाराष्ट्र के अध्यक्ष डाक्टर सोनिया काशीनाथ पाटील के हाथों रिबन काट कर किया गया ,इस अवसर पर महिला शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबले, ठाणे जिल्हा महिला सचिव शोभा म्हात्रे, वरिष्ठ नेता जावेद फारुकी , मुमताज अंसारी,अ का वि ठाणे कार्याध्यक्ष समीर हनीफ पटेल,साकिब मोमीन, कामगार संगठना उपाध्यक्ष भगवान पाटिल ,‌उपाध्यक्ष आसिफ कल्लन, डा मेराज मोमिन ,अल्ताफ रंगरेज,शेख मुनीर व अन्य पदाधिकारीयों की उपस्थिति में की गयी । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नगर सेवकों में प्रमुख रुप से खान मतलूब सरदार ,मलिक मोमिन ,व स्थानिय नगर सेवक शेख सुफियान विशेष रुप से उपस्थित थे ।आने वाले सभी मेहमानों का स्वागत महिला शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबले व मुमताज अंसारी ने शाल व पुष्पगुच्छ देकर किया । पत्रकारों से बात करते हुए महिला अध्यक्ष ने कहा की ऎसे समय में जब मंहगाई अपने चरम सीमा पर लोगों को खाने के लिए भरपेट भोजन नहीं मिल पा रहा है एक गरीब परिवार मंहगे‌ प्राईवेट अस्पताल में इलाज कराने के लिए सोच नहीं सकता हम सभी भिवंडी के नागरिकों से अपील करते है की सरकार ने गरीब और मजदुर वर्ग के इलाज के लिए‌ विविध प्रकार की स्कीम जारी की है जिसमें मंहगे इलाज का प्रावधान है ,मगर बहुत बडी संख्या में लोग इस स्कीम से अंजान  है ,ऎसे समय में आप लोग हमारे जकातनाका कार्यालय पर आकर हमसे मिलें हमारी तरफ से हर संभव मदद की जायेगी ।

کوئی تبصرے نہیں: