रा का पा महिला अध्यक्ष का घर पट्टी और नल पट्टी के निजीकरण के विरोध में आमरण अनशन की घोषणा



प्रस्ताव को तत्काल रुप से किया जाये रद्द । स्वाती कांबले ।

भिवंडी निजामपुरा शहर महानगर पालिका द्वारा दिनांक १६ ,दिसंबर की महासभा में नल पट्टी व पानी पट्टी के निजी करण के पारित ठहराव की मंजूरी को भिवंडी कि गरीब जनता के विरुद्ध षडयंत्र बताते हुए इस मंजूरी को तत्काल रुप से रद्द करने की मांग राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी की शहर अध्यक्ष स्वाती ताई कांबले ने किया है ।
    महानगर पालिका‌ आयुक्त,व उप विभागीय अधिकारी को दिये गये निवेदन में महिला शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबले ने कहा कि जिस प्रकार भिवंडी इलेक्ट्रीक सप्लाई कंपनी टोरेंट पावर के निजी करण की मनमानी व गुंडा गर्दी से भिवंडी की आम जनता त्रस्त है ऎसे में जानबूझ कर घर पट्टी और पानी पट्टी के निजीकरण को आम जनता पर थोपना भिवंडी की आम जनता के साथ निर्दयतापूर्वक अत्याचार होगा जिस के कारण आम नागरिकों को अभयदान व अन्य योजनाओं से वंचित होना पडेगा तथा निजीकरण के कारण निजी कंपनियों का रवैया आम नागरिकों से बर्बरतपुर्वक होगा जिसके कारण शहर में असंतो़ष के वातावरण का निर्माण होगा, भिवंडी के आम नागरिको के हीत के विरुद्ध महानगर पालिका के इस हिटलर शाही और अत्याचारी  फैसले को  राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी कदापि सहन नहीं करेगी , अगर भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका नें घर पट्टी और पानी पट्टी के प्रस्ताव को रद्द नहीं किया तों दिनांक २८ दिसंबर से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की महिला  पदाधिकारी और कार्यकर्ता महानगर पालिका के सामने आमरण अनशन पर बैठेगी ।
 अपने निवेदन में महिला अध्यक्ष स्वातीताई कांबले ने कहा की मीरा भायंदर,नवी मुम्बई,कल्याण डोंबीवली ,ठाणे इत्यादी स्थानों पर ८०% से ८५% प्रतिशत तक पानी पट्टी और घर वसूली होती है जबकी भिवंडी में अगर  यह वसूली नहीं हो पाती तो उसकी जवाबदारी महानगर पालिका और उनके कर्मचारियों पर होती है । महानगर पालिका को‌ अपने कर्मचारियों को प्रशिक्षित करना चाहीये ।
   महिला अध्यक्ष स्वाती कांबले ने आरोप लगाते हुए कहा की महानगरपालिका की महापौर तथा कुछ नगरसेवकों जिन्होंने प्रस्ताव को पारित करने में अपना समर्थन दिया है ,वह दर असल भिवंडी की जनता के नुमाईंदे नही बल्कि उनके दुश्मन हैं ।जो अपने निजी फायदे के लिए भिवंडी का सौदा कर रहे हैं ऎसे नुमाईंदों से भिवंडी की जनता दूर रहे, राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी भिवंडी के आम नागरिकों के‌ हीत की रक्षा के लिए बचन बद्ध है , ऎसा आव्हान महिला अध्यक्ष स्वाती कांबले ने किया ।              राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अग्रणी नेता जावेद फारुकी ने अपने निवेदन में मांग किया की अगर‌ महानगर पालिका ने अगर घर पट्टी‌ और पानी पट्टी के प्रस्ताव को रद्द नही किया तो राष्ट्रवादी कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता महानगर पालिका के कामकाज को चलने नहीं देंगे ।
महिला अध्यक्ष स्वाती ताई कांबले‌ और जावेद फारुकी के साथ  ओ बी सी सेल के अध्यक्ष साकिब मोमिन , असंगठित कामगार विभाग के कार्याध्यक्ष मो. आसिफ खान , जईम बनारसी, जिशान खान ,आमिर खान, ने भी अपने निवेदन में यही मांग किया है ।

کوئی تبصرے نہیں: